Sunday, April 19, 2026
webmitr ad 1200px ad
cropped-512x512-1.png
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

SC ST और OBC उम्मीदवारों को मिलेगी UPSC HPPSC और अन्य संबंध सेवा परीक्षाओं हेतु निःशुल्क कोचिंग

cropped-512x512-1.png

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में डॉ. अंबेडकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस  प्रदान करेगा निशुल्क कोचिंग़ 

प्रति माह चार हजार  के वजीफे का भी प्रावधान |

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर |

 न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन सितंबर 2022 से हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में डॉ. अंबेडकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का सफलतापूर्वक संचालन कर रहा है। यह केंद्र यूपीएससी, एचपीपीएससी और संबद्ध सेवा परीक्षाओं के लिए 100 एससी और ओबीसी उम्मीदवारों को निःशुल्क कोचिंग प्रदान करता है।

 प्रत्येक नामांकित उम्मीदवार को एक वर्षीय पाठ्यक्रम की अवधि के लिए प्रति माह चार हजार रुपये का वजीफा भी प्रदान किया जाता है।

सत्र 2024-25  के लिए प्रवेश प्रक्रिया 9 नवंबर को शुरू होगी आवेदन करने की अंतिम तिथि  30 नवंबर 2024 निर्धारित की गई है ।

 उन्होंने कहा कि  जिले के पात्र एससी और ओबीसी उम्मीदवारों को निःशुल्क कोचिंग और मासिक वजीफे का लाभ उठाना चाहिए । उम्मीदवार प्रवेश हेतु  लिंक https://cuhimachaldaceadmission.samarth.edu.in/index.php पर आवेदन कर सकते हैं | अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष 01892228877 तथा  मोबाइल न० 9872217578, 8127214944, 8948263285 पर संपर्क किया जा सकता है | 

cropped-512x512-1.png
cropped-512x512-1.png

Popular Articles