प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 26 नवंबर,2024 तक बढ़ाई
8 फरवरी, 2025 के दिन आयोजित की जाएगी प्रवेश परीक्षा
हमीरपुर 20 नवंबर। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी, हमीरपुर,हिमाचल प्रदेश द्वारा नौंवीं और ग्यारहवीं कक्षा में रिक्त सीटों को भरने के लिए पार्श्व प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। इस प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 26 नवंबर कर दी गई है। अभ्यार्थी अपना ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट सीबीएसईआईटीएमएस.एनआईसी.इन/
नवोदय विद्यालय के प्राचार्य विक्रम कुमार ने बताया कि अगर किसी विद्यार्थी को आवेदन में किसी भी तरह की दिक्कत आ रही है तो वह मोबाइल नंबर 82194-82550 या 89540-39120 पर संपर्क कर सकता है।




